दीपावली का पहला दिन धनतेरस पूजा के रूप में मनाते है, इस दिन कुबेर देवता व धनवंतरि की पूजा की जाती है साथ में नये बर्तन और सोने चांदी के गहने लिए जाते है |

दीपावली का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी के रूप में मानते है इसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है, इस दिन यमलोक के देवता यम की पूजा की जाती  है |

दीपावली का तीसरा दिन मुख्य होता है, कार्तिक अमावस्या के दिन  की पूजा की जाती है लक्ष्मी माँ को धन धन्य यश वैभव समृद्धि की देवी कहा जाता है इस दिन घरो को दीपक जलाकर सजाया जाता है |

दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा के रूप में बनाया जाता है,इस दिन गायों की पूजा की जाती जाती है,उनके लिए विभिन्न पकवान बनाये जाते है,और गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा की जाती है |

यह दीपावली के पर्व का अंतिम दिन होता है इस दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है ,यह भाई बहन के प्यार का प्रतिक होता है इसे धूमधाम से मनाया जाता है |  

📷 इस वेबस्टोरी  में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.in किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है