पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan)

पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan) भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित भक्ति भजन है। इस भक्ति भजन को श्री संजय मित्तल जी ने प्रस्तुत किया है एवं जया किशोरी जी द्वारा अक्सर अपने सत्संग समारोह में यह भजन गाया जाता है। इस भक्ति भजन में भक्तगण झूमते हुए इस भक्ति भजन का आनंद लें और भोलेनाथ की जय जयकार करें। यह गीत मुख्यतः सत्संग समारोह, महाशिवरात्रि एवं भोलेनाथ के मंदिरो में गाया व सुना जाता है।

इस गीत के माध्यम से माता पार्वती, भगवान शिव से एक भव्य महल बनवाने का अनुरोध कर रही है और शिवजी माता पार्वती को समझा रहे है, की हमें महल की आवश्यकता नहीं है, जिसे गीतकार ने भजन के माध्यम प्रस्तुत किया गया है।

पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन की जानकारी (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan Details)

गीत के बोलपार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना।
गीतकारश्री संजय मित्तल जी
म्यूजिकश्री दीपांकर साहा जी
एल्बमओम हरी ओम
म्यूजिक लेबलश्री कैसेट इंडस्ट्रीज
https://poojaaarti.com

पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan) हिंदी में

पार्वती बोली भोले से,
ऐसा महल बना देना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

जिस दिन से मैं ब्याह के आई,
भाग्य हमारे फुट गए,
पीसत पीसत भंगिया तेरी,
हाथ हमारे टूट गए,
कान खोल के सुनलो भोले,
कान खोल के सुनलो भोले,
अब पर्वत पर ना रहना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

पार्वती से बोले भोले,
तेरे मन में धीर नहीं,
इन ऊँचे महलों में रहना,
ये अपनी तक़दीर नहीं,
करूँ तपस्या मैं पर्वत पर,
करूँ तपस्या मैं पर्वत पर,
हमें महल का क्या करना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

सोना चांदी हिरे मोती,
चमक रहे हो चम चम चम,
दास दासियाँ भरे हाजरी,
मेरी सेवा में हरदम,
बिना इजाजत कोई ना आवे,
बिना इजाजत कोई ना आवे,
पहरेदार बिठा देना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

पार्वती की जिद के आगे,
भोले बाबा हार गए,
सुन्दर महल बनाने खातिर,
विश्वकर्मा तैयार हुए,
पार्वती लक्ष्मी से बोली,
पार्वती लक्ष्मी से बोली,
गृह प्रवेश में आ जाना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

गृह प्रवेश करवाने खातिर,
पंडित को बुलवाया था,
विश्रवा था बड़ा ही ज्ञानी,
गृह प्रवेश करवाया था,
सुन्दर महल बना सोने का,
सुन्दर महल बना सोने का,
इसे दान में दे देना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

जिसकी जो तक़दीर है,
बस उतना ही मिलता है,
मालिक की मर्जी के बिन तो,
पत्ता तक ना हिलता है,
तू तो भजन किये जा प्यारे,
तू तो भजन किये जा प्यारे,
इस दुनिया से क्या लेना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

पार्वती बोली भोले से,
ऐसा महल बना देना,
कोई भी देखे तो ये बोले,
क्या कहना भई क्या कहना।।

पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan) अंग्रेजी में

Parvati Boli Bhole Se,
Aisa Mahal Bana Dena,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

Jis Din Se Mai Bayahaa Ke Aai,
Bhagya Hamare Futt Gaye,
Pisat Pisat Bhangiya Teri
Hath Hamare Tut Gaye,
Kaan Khol Ke Sunlo Bhole,
Kaan Khol Ke Sunlo Bhole,
Ab Parvat Par Na Rahna,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

Parvati Se Bole Bhole,
Tere Man Me Dhir Nahi,
In Unche Mahlo Me Rahna,
Ye Apni Takdir Nahi,
Karu Tapsaya Mai Parvat Par,
Karu Tapsaya Mai Pravat Par,
Hame Mahal Me Kya Rahna,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahna II

Sona Chandi Hire Moti,
Chamak Rahe Ho Cham Cham,
Dash Dashiyon Bhare Hajri,
Meri Seva Me Hardum,
Bina Ijajat Koi Na Aawe,
Bina Ijjajat Koi Na Aawe,
Pahredar Bitha Dena,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

Parvati Ki Jid Ke Aaghe,
Bhole Baba Haar Gaye,
Sundar Mahal Banana Khatir,
Vishwakarma Taiyarr Hue,
Parvati Lakshmi Se Boli,
Parvati Lakshmi Se Boli,
Grih Pravesh Me Aa Jana,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

Grih Pravesh Karwane Khatir,
Pandit Ko Bhulwaya Tha,
Vishrawa Tha Bada Hi Gyani,
Grih Pravesh Karwaya Tha,
Sundar Mahal Bana Sone Ka,
Sundar Mahal Bana Sone Ka,
Ise Daan Me De Dena,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

Jiski Jo Takdir Hai,
Bus Utna Hi Milta Hai,
Malik Ki Marji Ke Bin To,
Patta Tak Na Hilta Hai,
Tu To Bhajan Kiye Ja Pyare,
Tu To Bhajan Kiye Ja Pyare,
Is Duniya Se Kya Lena,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

Parvati Boli Bhole Se,
Aisa Mahal Bana Dena,
Koi Bhi Dekhe To Ye Bole,
Kya Kahna Bhai Kya Kahana II

पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan) Pdf


यह भक्ति भजन गीत भी देखे


पार्वती बोली भोले से ऐसा महल बना देना-भजन वीडियो (Parvati Boli Bhole Se Aisa Mahal Bana Dena-Bhajan)

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment