महाकाल सा नहीं संसार में-भजन (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan)

महाकाल सा नहीं संसार में-भजन (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan) भगवान शिव को समर्पित भक्ति भजन है। इस भजन को श्री देव बम्बिवल और दिव्यांशी बम्बिवल जी ने प्रस्तुत किया है। श्री देव बम्बिवल और दिव्यांशी बम्बिवल जी के मधुर स्वरों में भक्तगण झूमते हुए इस भक्ति भजन का आनंद लें और भोलेनाथ की जय जयकार करें। यह भजन मुख्यतः सोमवार, सावन सोमवार, महाशिवरात्रि एवं भोलेनाथ के मंदिरो में गाया व सुना जाता है।

महाकाल सा नहीं संसार में-भजन (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan) Details

गीत के बोलमहाकाल सा नहीं संसार में, संसार में
भोला है लाखों हज़ार में।
गीतकारश्री देव बम्बिवल और दिव्यांशी बम्बिवल जी
म्यूजिकश्री प्रताप-उदय कुमार राव जी
म्यूजिक लेबलयूकी
https://poojaaarti.com

महाकाल सा नहीं संसार में-भजन हिंदी में (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan In Hindi)

महाकाल सा नहीं संसार में, संसार में
भोला है लाखों हज़ार में
मेरा भोला है लाखों हज़ार में

ओ भोले शंकर सी महिमा मैंने देखी कहीं ना
करदे ऐसे करिश्मे जो सुने हो कहीं ना
बाबा रोते हुआ को देखो तुमने हंसाया
भक्तों को भोले तुमने अपने दिल में बसाया
दुनिया चलाने वाले तुम ही, तुम ही पालनहार
तुम ही संचालक हो जग के, तुमसे है संसार
लीलाधर बड़ी लीलाएं करते, करते चमत्कार हैं
मेरे भोले का दीवाना संसार है, संसार रे
भोला है लाखों हज़ार में
मेरा भोला है लाखो हज़ार में

यहाँ कोई नहीं है, भोले दुनिया में मेरा
बाबा चारो तरफ से, मुझको संकट ने घेरा
मुझे अपनों ने मारा, और गैरो से हारा
मैंने अपना कहा जिसे, उसने खंजर है मारा
यहाँ सभी देते हैं धोखा, किसपे हो विश्वास
हे महाकाल एक तुम्ही हो, जिसपे है मेरी आस
झूठे रिश्ते और नातो से बाबा, अब गया मैं तो हार
अपना मुझको भी देदो ज़रा प्यार रे, थोड़ा प्यार रे
संकट मिटा दो मेरे आज रे, सारे संकट मिटा दो मेरे आज रे

हे महाकाल बाबा, भोले त्रिशूलधारी
ओ मेरे शिव शंकर आया शरण तुम्हारी
ये मेरी ज़िंदगानी है तुम्हारे हवाले
विनती मेरी भी सुनलो हे जगत रखवाले
दसो दिशा और आठों याम में हर जगह तेरा नाम
धरती और आकाश ये बाबा तुमको करते प्रणाम
तू निराकार साकार तू ही, तू ही ओमकार है
मेरे सर पे रख ज़रा हाथ रे, थोड़ा हाथ रे
बिगड़ी बना दो मेरी आज रे, सारी बिगड़ी बना दो मेरी आज रे

महाकाल सा नहीं संसार में-भजन अंग्रेजी में (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan In English)

Mahakal Sa Nahi Sansar Mein, Sansar Mein
Bhola Hai Laakhon Hazar Mein
Mera Bhola Hai Lakhon Hazaar Mein

O Bhole Shankar Si Mahima, Maine Dekhi Kahin Na
Karde Aise Karishme, Jo Sune Ho Kahin Na
Baba Rote Hue Ko Dekho Tumne Hansaya
Bhakton Ko Bhole Tumne Apne Dil Mein Basaya
Duniya Chalaane Wale Tum Hi, Tum Hi Palanhaar
Tum Hi Sanchalak Ho Jag Ke, Tumse Hai Sansar
Leeladhar Badi Leelayen Karte, Karte Chamatkaar Hai
Mere Bhole Ka Deewana Sansar Hai, Sansar Hai
Bhola Hai Laakhon Hazar Mein
Mera Bhola Hai Lakhon Hazaar Mein

Yahan Koi Nahi Hai Bhole Duniya Mein Mera
Baba Chaaro Taraf Se Mujhko Sankat Ne Ghera
Mujhe Apno Ne Maara, Aur Gairo Se Haara
Maine Apna Kaha Jise, Usne Khanjar Hai Maara
Yahan Sabhi Dete Hain Dhokha, Kispe Ho Vishwas
He Mahakal Tum Hi Ho, Jispe Hai Meri Aas
Jhoothe Rishte Aur Naato Se Baba, Ab Gaya Main To Haar
Apna Mujhko Bhi Dedo Zara Pyar Re, Thoda Pyar Re
Sankat Mita Do Mere Aaj Re, Saare Sankat Mita Do Mere Aaj Re

He Mahakal Baba, Bhole Trishooldhaari
O Mere Shiv Shankar Aaya Sharan Tumhari
Ye Meri Zindagani Hai Tumhare Hawaale
Vinti Meri Bhi Sunlo, He Jagat Rakhwale
Daso Disha Aur Aathon Yaam Mein, Har Jagah Tera Naam
Dharti Aur Aakash Ye Baba, Tumko Karte Pranam
Tu NIrakaar Saakaar Tu Hi, Tu Hi Omkaar Hai
Mere Sar Pe Rakh Zara Haath Re, Thoda Haath Re
Bigdi Bana Do Meri Aaj Re, Sari Bigdi Bana Do Meri Aaj Re

महाकाल सा नहीं संसार में-भजन (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan) Pdf


यह भक्ति भजन गीत भी देखे


महाकाल सा नहीं संसार में-भजन वीडियो (Mahakal Sa Nahi Sansar Mein-Bhajan Video)

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment