कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं (Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi) एक अत्यधिक प्रसिद्ध भक्ति भजन है, इस भजन को स्वर दिया है मास्टर राणा जी ने। इस गीत के माध्यम गीतकार यह कहना चाहता है की मनुष्य को दयालु और करुणावान होना चाहिए, गरीबों व दिन-दुखियों की सेवा निश्वार्थ भाव से तुरंत करना चाहिए, क्योंकि जब जरूरतमंद को जरुरत हो तभी उस सेवा का फायदा मिलता है बाद में ऐसा करने से कोई लाभ या फल की प्राप्ति नहीं होती।
यह भजन यूट्यूब के अलग-अलग चैनलों में 250 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है, जिससे इस भजन की लोकप्रियता का पता चलता है। यह भजन सुनने में अत्यंत प्रिय लगता है, तो आप भी इस भजन को पढ़कर आनंद विभोर हो जाइये।
विषय सूची
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं – भजन (Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi – bhajan) जानकारी
भजन के बोल | कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फ़ायदा कभी गिरते हुए को उठाया नहीं, बाद आंसू बहाने से क्या फ़ायदा ॥ |
गीतकार | मास्टर राणा जी |
लिरिक्स | ट्रेडिशनल |
लेबल | सूर मंदिर |
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं – भजन (Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi – bhajan) हिंदी में
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फ़ायदा ।
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं, बाद आंसू बहाने से क्या फ़ायदा ॥
मैं तो मंदिर गया, पूजा आरती की, पूजा करते हुए यह ख़याल आ गया ।
कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं, सिर्फ पूजा के करने से क्या फ़ायदा ॥
मैं तो सतसंग गया, गुरु वाणी सुनी, गुरु वाणी को सुन कर ख्याल आ गया ।
जनम मानव का ले के दया ना करी, फिर मानव कहलाने से क्या फ़ायदा ॥
मैंने दान किया मैंने जप तप किया दान करते हुए यह ख्याल आ गया ।
कभी भूखे को भोजन खिलाया नहीं दान लाखों का करने से क्या फ़ायदा ॥
गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया, गंगा नहाते ही मन में ख्याल आ गया ।
तन को धोया मनर मन को धोया नहीं फिर गंगा नहाने से क्या फ़ायदा ॥
मैंने वेद पढ़े मैंने शास्त्र पढ़े, शास्त्र पढते हुए यह ख़याल आ गया ।
मैंने ज्ञान किसी को बांटा नहीं, फिर ग्यानी कहलाने से क्या फ़ायदा ॥
माँ पिता के ही चरणों में ही चारो धाम है, आजा आजा यही मुक्ति का धाम है ।
पिता माता की सेवा की ही नहीं फिर तीरथों में जाने का क्या फायदा।।
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं – भजन (Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi – bhajan) अंग्रेजी में
Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi, Baad Amarat Pilaane Se Kya Pahaayadaa
Kabhi Girate Hue Ko Uthaaya Nahi, Baad Aansoo Bahaane Se Kya Pahaayada ..
Mainto Mandir Gaya, Pooja Aarati Ki, Pooja Karate Hue Yah Kahayaal A Gayaa
Kabhi Ma Baap Ki Seva Ki Hi Nahi, Sirph Pooja Ke Karane Se Kya Pahaayada ..
Mainto Satasang Gaya, Guru Vaani Suni, Guru Vaani Ko Sun Kar Khyaal A Gayaa
Janam Maanav Ka Le Ke Daya Na Kari, Phir Maanav Kahalaane Se Kya Pahaayada ..
Mainne Daan Kiya Mainne Jap Tap Kiya Daan Karate Hue Yah Khyaal A Gayaa
Kabhi Bhookhe Ko Bhojan Khilaaya Nahi Daan Laakhon Ka Karane Se Kya Pahaayada ..
Ganga Nahaane Haridvaar Kaashi Gaya, Ganga Nahaate Hi Man Me Khyaal A Gayaa
Tan Ko Dhoya Manar Man Ko Dhoya Nahi Phir Ganga Nahaane Se Kya Pahaayada ..
Mainne Ved Padahe Mainne Shaastr Padahe, Shaastr Pdhate Hue Yah Kahayaal A Gayaa
Mainne Gyaan Kisi Ko Baanta Nahi, Phir Gyaani Kahalaane Se Kya Pahaayada ..
Ma Pita Ke Hi Charanon Me Hi Chaaro Dhaam Hai, Aaja Aaja Yahi Mukti Ka Dhaam Hai
Pita Maata Ki Seva Ki Hi Nahi Phir Teerthon Me Jaane Ka Kya Pahaayada ..
Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi, Baad Amarat Pilaane Se Kya Pahaayadaa
Kabhi Girate Hue Ko Uthaaya Nahi, Baad Aansoo Bahaane Se Kya Pahaayada ..
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं – भजन (Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi – bhajan) पीडीएफ
यह गीत भी पढ़े
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं – भजन (Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahi – bhajan) वीडियो
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.