गजमुख धारी जिसने तेरा (Gajmukh Dhari Jisne Tera)

गजमुख धारी जिसने तेरा (Gajmukh Dhari Jisne Tera) भगवान श्री गणेश को समर्पित भक्ति भजन है। इस भक्ति भजन को स्वर दिया है अलका याग्निक जी ने। अलका याग्निक जी के मनमोहक स्वर में भक्तगण झूमते हुए इस भक्ति भजन का आनंद लें और भगवान श्री गणेश की जय जयकार करें। है। यह भजन गणेश चतुर्थी, गणेश मंदिरो एवं अन्य धार्मिक उत्सव में सुना जाता है।

भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक, और आध्यात्मिक रूप से अनेक लाभ मिलते हैं। उनकी पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए, गणेश भगवान की पूजा को नियमित रूप से करना बहुत शुभ होता है।

गजमुख धारी जिसने तेरा -भजन (Gajmukh Dhari Jisne Tera -Bhajan) जानकारी

भजन के बोलगजमुख धारी जिसने तेरा,
सच्चे मन से जाप किया ॥
स्वरअलका याग्निक जी
म्यूजिकश्री कुलदीप सिंह जी
लिरिक्सश्री बलबीर निर्दोष जी
वीडियोटिप्स भक्ति

गजमुख धारी जिसने तेरा -भजन (Gajmukh Dhari Jisne Tera -Bhajan) हिंदी में

गजमुख धारी जिसने तेरा,
सच्चे मन से जाप किया,
ऐसे पुजारी का स्वयं तुमने,
ऐसे पुजारी का स्वयं तुमने,
सिध्द मनोरथ आप किया,
गजमुख धारी जिसनें तेरा,
सच्चे मन से जाप किया ॥

तुझ चरणों की ओर लगन से,
जो साधक बढ़ जाता है,
सौ क़दम तु चलके दाता,
उसको गले लगाता है,
अंतरमन के भाव समझ के, २
काज सदा चुपचाप किया,
गजमुख धारी जिसनें तेरा,
सच्चे मन से जाप किया ॥

द्वार तुम्हारे द्रढ़ विश्वासी,
जब भी झुक कर रोता है,
उसके घर मे मंगल महके,
कभी अनिष्ट ना होता है,
उसके जीवन से प्रभु तुमने, २
दुर है दुख संताप किया,
गजमुख धारी जिसनें तेरा,
सच्चे मन से जाप किया ॥

आदि अनादि जड़ चेतन ये,
सब तेरे अधिकार मे है,
तुने बनाया तुने रचाया,
जो कुछ भी संसार मे है,
तेरी इच्छा से ही हमने, २
पुण्य किया या पाप किया,
गजमुख धारी जिसनें तेरा,
सच्चे मन से जाप किया ॥

गजमुख धारी जिसने तेरा,
सच्चे मन से जाप किया,
ऐसे पुजारी का स्वयं तुमने,
ऐसे पुजारी का स्वयं तुमने,
सिध्द मनोरथ आप किया,
गजमुख धारी जिसनें तेरा,
सच्चे मन से जाप किया ॥

गजमुख धारी जिसने तेरा -भजन (Gajmukh Dhari Jisne Tera -Bhajan) अंग्रेजी में

Gajmukh Dhari Jisne Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya,
Aise Pujari Ka Swayam Tumne,
Aise Pujari Ka Swayam Tumne,
Sidhd Manorath Aap Kiya,
Gajmukh Dhari Jisnen Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya ॥

Tujh Charanon Ki or Lagan Se,
Jo Sadhak Badh Jaata Hai,
Sau Qadam Tu Chalke Data,
Usko Gale Lagata Hai,
Antarman Ke Bhav Samajh Ke, 2
Kaaj Sada Chupchaap Kiya,
Gajmukh Dhari Jisnen Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya ॥

Dwar Tumhare Dradh Vishwasi,
Jab Bhi Jhuk Kar Rota Hai,
Uske Ghar Me Mangal Mahake,
Kabhi Anisht Na Hota Hai,
Uske Jeevan Se Prabhu Tumne, 2
Dur Hai Dukh Santap Kiya,
Gajmukh Dhari Jisnen Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya ॥

Aadi Anadi Jad Chetan Ye,
Sab Tere Adhikar Me Hai,
Tune Banaya Tune Rachaya,
Jo Kuchh Bhi Sansar Me Hai,
Teri Ichchha Se Hi Humne, 2
Puny Kiya Ya Paap Kiya,
Gajmukh Dhari Jisnen Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya ॥

Gajmukh Dhari Jisne Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya,
Aise Pujari Ka Swayam Tumne,
Aise Pujari Ka Swayam Tumne,
Sidhd Manorath Aap Kiya,
Gajmukh Dhari Jisnen Tera,
Sachche Man Se Jaap Kiya ॥

गजमुख धारी जिसने तेरा -भजन (Gajmukh Dhari Jisne Tera -Bhajan) पीडीएफ


यह भक्ति भजन गीत भी देखे


गजमुख धारी जिसने तेरा -भजन (Gajmukh Dhari Jisne Tera -Bhajan) वीडियो

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment