द्वारे चलिए मैया के – भजन (Dware Chaliye Maiya Ke) माता रानी की स्तुति में गाया जाता है। इस भजन के गायक भजन सम्राट श्री लखबीर सिंह लक्खा जी। इस भजन में भक्त का मातारानी (माँ दुर्गा) के प्रति आस्था और विश्वास को वर्णन करता है।
यह भजन मातारानी के अत्यंत लोकप्रिय भजनों में से है, जिसे यूट्यूब के अलग-अलग चैनलों में 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है, जिससे की इस भजन की लोकप्रियता का पता चलता है। भजन मुख्यतः श्री लखबीर सिंह लक्खा जी के यूट्यूब चैनल, नवरात्रि पर्व, माता की चौकी, भजन कीर्तन मंडली द्वारा गाया व सुना जाता है।
मातारानी की की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक, और आध्यात्मिक रूप से अनेक लाभ मिलते हैं। उनकी पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए, मातारानी की पूजा को नियमित रूप से करना बहुत शुभ होता है।
विषय सूची
द्वारे चलिए मैया के – भजन (Dware Chaliye Maiya Ke -Bhajan) जानकारी
भजन के बोल | द्वारे चलिए मैया के ॥ |
गीतकार | श्री लखबीर सिंह लक्खा जी |
म्यूजिक | श्री सुरिंदर कोहली जी |
एल्बम | प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी |
लेबल | टी सीरीज भक्ति सागर |
द्वारे चलिए मैया के – भजन (Dware Chaliye Maiya Ke -Bhajan) हिंदी में
द्वारे चलिए मैया के,
द्वारे चलिए,
ले आया सावन का महीना,
लेने नज़ारे चलिए,
द्वारे चलिए मैया के,
द्वारे चलिए ॥
रिमझिम रिमझिम सावन बरसे,
आई रुत मतवाली,
जय माँ जय माँ कोयल बोले,
बैठ आम की डाली,
ऊँचे पर्वत भवन सुनहरा,
छाई है हरियाली,
पिंडी रूप विराजे मैया,
भक्तो की प्रतिपाली,
ले आया सावन का महीना,
लेने नज़ारे चलिए,
द्वारे चलिए मईया के,
द्वारे चलिए ॥
भक्तो के चल पड़े है टोले,
लाल ध्वजा फहराते,
झांझ मजीरा ढोलक ले,
गुणगान मैया के गाते,
पाओं में पड़ गए है छाले,
फिर भी चलते जाते,
लाख मुसीबत आए,
माँ के भक्त नहीं घबराते,
हो आया सावन का महीना,
लेने नज़ारे चलिए,
द्वारे चलिए मईया के,
द्वारे चलिए ॥
छोड़ मोह दुनिया का ‘लख्खा’,
बन जा माँ का चाकर,
करले अपनी सफल जिंदगी,
माँ की शरण में आकर,
सच है कितने पापी तर गए,
माँ की महिमा गाकर,
फिर बोल ‘सरल’ तू जय माता की,
दोनों हाथ उठाकर,
हो आया सावन का महीना,
लेने नज़ारे चलिए,
द्वारे चलिए मईया के,
द्वारे चलिए ॥
द्वारे चलिए मैया के,
द्वारे चलिए,
ले आया सावन का महीना,
लेने नज़ारे चलिए,
द्वारे चलिए मईया के,
द्वारे चलिए ॥
द्वारे चलिए मैया के – भजन (Dware Chaliye Maiya Ke -Bhajan) अंग्रेजी में
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye,
Le Aaya Sawan Ka Mahina,
Lene Nazaare Chaliye,
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye ॥
Rimjhim Rimjhim Sawan Barse,
Aayi Rut Matwali,
Jai Maan Jai Maan Koyal Bole,
Baith Aam Ki Daali,
Unche Parvat Bhawan Sunhara,
Chhai Hai Hariyali,
Pindi Roop Viraje Maiya,
Bhakto Ki Pratipali,
Le Aaya Sawan Ka Mahina,
Lene Nazaare Chaliye,
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye ॥
Bhakto Ke Chal Pade Hai Tole,
Laal Dhwaja Phaharate,
Jhaanjh Manjeera Dholak Le,
Gungaan Maiya Ke Gaate,
Paon Mein Pad Gaye Hai Chhaale,
Phir Bhi Chalte Jaate,
Laakh Musibat Aaye,
Maan Ke Bhakt Nahin Ghabraate,
Ho Aaya Sawan Ka Mahina,
Lene Nazaare Chaliye,
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye ॥
Chhod Moh Duniya Ka ‘Lakhkha’,
Ban Ja Maan Ka Chakar,
Karle Apni Saphal Zindagi,
Maan Ki Sharan Mein Aakar,
Sach Hai Kitne Paapi Tar Gaye,
Maan Ki Mahima Gakar,
Phir Bol ‘Saral’ Tu Jai Mata Ki,
Donon Hath Uthakar,
Ho Aaya Sawan Ka Mahina,
Lene Nazaare Chaliye,
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye ॥
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye,
Le Aaya Sawan Ka Mahina,
Lene Nazaare Chaliye,
Dware Chaliye Maiya Ke,
Dware Chaliye ॥
द्वारे चलिए मैया के – भजन (Dware Chaliye Maiya Ke -Bhajan) पीडीएफ
यह भजन गीत भी पढ़े
द्वारे चलिए मैया के – भजन (Dware Chaliye Maiya Ke -Bhajan) वीडियो
सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.