बिन पिये नशा हो जाता है जब सुरत देखूं मोहन की (Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai)

बिन पिये नशा हो जाता है जब सुरत देखूं मोहन की (Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai) भजन भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्त का प्रेम और अलौकिक भावना का वर्णन करता है। भक्त भजन के माध्यम से अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण के दर्शन मात्र से मदहोश हो जाता है, वह केवल उनके दिव्य मुस्कान, छवि को भक्तिभाव में डूब जाता है। इस भजन की गायिका है अलका गोयल जी।

यह अत्यंत लोकप्रिय गीत है। यह यूट्यूब के अलग-अलग चैनलों में अलग-अलग गायकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो की 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है, जिससे की इस भजन की लोकप्रियता का पता चलता है। यह गीत सुनने में अत्यंत प्रिय लगता है।

बिन पिये नशा हो जाता है जब सुरत देखूं मोहन की – भजन (Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki – Bhajan) हिंदी में

बिन पिये नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
ना जाने क्या हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
बिन पिए नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की।।

मनमोहन मदन मुरारी है,
जन जन का पालनहारी है,
ये दिल उस पर ही आता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
बिन पिए नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की।।

घुंघराली लटें मुख पर लटके,
कानों में कुण्डल है छलके,
जब मन्द मन्द मुस्काता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
बिन पिए नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की।।

अंदाज निराले है उनके,
दुख दर्द मिटाते जीवन के,
मेरा रोम रोम हर्षाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
बिन पिए नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की।।

वाणी में सरस व्यवहार सरल,
आंखो में है अंदाज उमंग,
वो आनन्द घन बरसाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
बिन पिए नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की।।

बिन पिये नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
ना जाने क्या हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की,
बिन पिए नशा हो जाता है,
जब सुरत देखूं मोहन की।।

बिन पिये नशा हो जाता है जब सुरत देखूं मोहन की – भजन (Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki – Bhajan) अंग्रेजी में

Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Na Jaane Kya Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki..

Manamohan Madan Muraaree Hai,
Jan Jan Ka Paalanahaaree Hai,
Ye Dil Us Par Hee Aata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki..

Ghungharaalee Laten Mukh Par Latake,
Kaanon Mein Kundal Hai Chhalake,
Jab Mand Mand Muskaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki..

Andaaj Niraale Hai Unake,
Dukh Dard Mitaate Jeevan Ke,
Mera Rom Rom Harshaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki..

Vaanee Mein Saras Vyavahaar Saral,
Aankho Mein Hai Andaaj Umang,
Vo Aanand Ghan Barasaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki..

Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Na Jaane Kya Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki,
Bina Piye Nasha Ho Jaata Hai,
Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki..

बिन पिये नशा हो जाता है जब सुरत देखूं मोहन की – भजन (Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki – Bhajan) पीडीएफ


यह भक्ति भजन गीत भी देखे


बिन पिये नशा हो जाता है जब सुरत देखूं मोहन की – भजन (Bin Piye Nasha Ho Jaata Hai Jab Soorat Dekhoon Mohan Ki – Bhajan) वीडियो

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment