छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना – भजन (Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana)

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना – भजन (Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana) भगवान श्री हनुमान जी का अत्यंत ऊर्जावान और श्री राम जी के भक्ति से भरा हुआ एक लोकप्रिय गीत है। इस भजन के गायक है बागेश्वर धाम सरकार जी, जो अक्सर अपने सत्संग समारोह में इस भजन का गायन करते है।

यह भजन श्री हनुमान जी के अत्यंत लोकप्रिय गीतों में से एक गीत है, जिसे यूट्यूब में अलग-अलग गीतकारों ने अपने यूट्यूब चैनलों में प्रस्तुत किया है। भजन यूट्यूब में लगभग 40 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है, जिससे इस भजन की लोकप्रियता का पता चलता है। आर्टिकल में इस भजन का लिरिक्स का लेख किया गया है, तो आप भी इस भजन का पाठ कर भगवान श्री हनुमान जी का जय-जयकार करे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करे।

यह भजन मुख्यतः श्री राम मंदिर, हनुमान मंदिर, मंगलवार के दिन, सत्संग समारोह में और हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुना व पाठ किया जाता है।

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना – भजन (Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana – Bhajan) हिंदी में

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

पाँव में घूंघरु बांध के नाचे
राम जी का नाम इसे प्यारा लागे
राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना…॥

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का
लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का
राम के चरण में हैं इनका ठिकाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना…॥

नाच नाच देखो श्रीराम को रिझाये
बनवारी देखो नाचता ही जाये
भक्तों में भक्त बडा दुनियाँ ने माना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना…॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना – भजन (Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana – Bhajan) अंग्रेजी में

Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana
Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana
Kahate Log Ise Ram Ka Deewana
Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana

Paon Mein Ghungroo Baandh Ke Nache
Ram Ji Ka Naam Ise Pyara Lage
Ram Ne Bhi Dekho Ise Khub Pahachana
॥ Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana… ॥

Jahan Jahan Keertan Hota Shriram Ka
Lagta Hain Pahara Wahan Veer Hanuman Ka
Ram Ke Charan Mein Hain Inka Thikana
॥ Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana… ॥

Nach Nach Dekho Shriram Ko Rijhaye
Banvari Dekho Nachta Hi Jaye
Bhakton Mein Bhakt Bada Duniyan Ne Mana
॥ Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana… ॥

Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana
Kahate Log Ise Ram Ka Deewana
Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना – भजन (Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana – Bhajan) पीडीऍफ़


यह भक्ति भजन गीत भी पढ़े


छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना – भजन (Cham Cham Nache Dekho Veer Hanumana – Bhajan) वीडियो

सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment