दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया (Dard kisko dikhaun Kanhaiya)

दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया (Dard kisko dikhaun Kanhaiya) यह भक्त का भगवान श्री कृष्ण के प्रति गहरी आस्था, विश्वास, प्रेम और पीड़ा को व्यक्त करता है। भजन के माध्यम से भक्त अपने मन की तकलीफ और पीड़ित हालत में कहता है की इस मायारुपी संसार में कोई भी मेरा सच्चा हमदर्द नहीं है, मेरे हालत पर मरहम लगाने के बजाय उसमे नामक छिड़कते है, सभी साथ छोड़ जाते है केवल आप ही मेरे कान्हा सुःख दुःख के सच्चे साथी है।

इस भजन का मुख्य उददेश्य यह है की – यह संसार अपनों का साथ छोड़ सकता है लेकिन भगवान श्री अपने भक्त का कभी साथ नहीं छोड़ते है, इस तरह यदि कोई व्यक्ति दुःख में अत्यधिक पीड़ा में हो तो उसे प्रभु को याद कर लेना चाहिए, जिससे मन को शांति की प्राप्ति है और कुछ कार्य करने से साहस बढ़ता है, क्योंकि इस संसार में इंसान का सच्चा साथी केवल और केवल भगवान श्री कृष्ण जी है।

यह भजन मुख्यतः कृष्ण मंदिर, इस्कॉन मंदिर, वृंदावन दर्शन, भजन कीर्तन के समय, साधना और कृष्नजामाष्टमी आदि त्यौहार के अवसर पर सुना व पाठ किया जाता है।

दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया – भजन (Dard kisko dikhaun Kanhaiya – Bhajan) हिंदी में

दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया
कोई हमदर्द तुमसा नहीं है

दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया
कोई हमदर्द तुमसा नहीं है
दुनिया वाले नमक है छिडकते
कोई मरहम लगाता नही है

किसको बैरी कहू किसको अपना
झूठे वादे है सारे ये सपना
अब तो कहने में आती शरम है
रिश्ते नाते ये सारे भरम है

देख खुशिया मेरी जिंदगी की
रास अपनों को आती नही है

ठोकरों पे है ठोकर खाया
जब भी दिल दुसरो से लगाया
हर कदम पे है सबने गिराया
सबने स्वार्थ का रिश्ता निभाया

तुझसे नैना लडाना कन्हैया
दुनिया वालो को भाता नही है

दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया – भजन (Dard kisko dikhaun Kanhaiya – Bhajan) अंग्रेजी में

Dard kisko dikhaun Kanhaiya
Koi hamdard tumsa nahi hai

Dard kisko dikhaun Kanhaiya
Koi hamdard tumsa nahi hai
Duniya wale namak hai chhidakte
Koi marham lagata nahi hai

Kisko bairi kahun kisko apna
Jhoothe vaade hai saare ye sapna
Ab to kehne mein aati sharam hai
Rishte naate ye saare bharam hai

Dekh khushiyan meri zindagi ki
Raas apnon ko aati nahi hai

Thokaron pe hi thokar khaya
Jab bhi dil dusron se lagaya
Har kadam pe hai sabne giraya
Sabne swarth ka rishta nibhaya

Tujhse naina ladana Kanhaiya
Duniya walon ko bhata nahi hai

दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया – भजन (Dard kisko dikhaun Kanhaiya – Bhajan) पीडीएफ


यह भक्ति भजन गीत भी पढ़े


दर्द किसको दिखाऊ कन्हैया – भजन (Dard kisko dikhaun Kanhaiya – Bhajan) वीडियो

सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment