द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो (Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo)

द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो (Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo) यह भजन भगवान श्री शनि देव महाराज की महिमा और गुणों का वर्णन करता है। भजन के माध्यम से भक्त कहती है की हे श्री शनि देव महाराज जी मैं आपके द्वार पर खड़ी हूँ मुझे अत्यंत दुःख तकलीफ है मेरा कोई नहीं सहारा है बिन आपके, मुझे अपनी शरण में ले लो मेरे अपराध माफ़ कर दो।

यह भजन मुख्यतः शनिवार, शनि जयंती और शनि अमावस्या के दिन गाया व पाठ किया जाता है, इस भजन के नियमित पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त परेशानियों से मुक्ति मिलती है और मन शांत होने के साथ साथ शरीर में अद्भुत ऊर्जा का आगमन होता है।

द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो – भजन (Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo – Bhajan) हिंदी में

द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो शनि दया करो
करू तुम्हारी चरण वंदना कष्ट हमारे विदा करो
द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे….

तुमको भी मालूम सभी कुछ घेरे खड़े है गम कितने
तुम से नही तो किस से कहे लाचार बड़े है हम कितने
तुम से है ये विनती मेरी क्षमा करो अपराध मेरे
भीड़ दुखो की घेरे खड़ी है कोई नही है साथ मेरे
करू तुम्हारी चरण वंदना कष्ट हमारे विदा करो
द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे….

दुनिया की क्या बात करू मैं परछाई भी दुश्मन है
राहे हो गई अंगारो सी आग में जलता जीवन है
हाथ धरो मेरे सिर के ऊपर शीतल सी छाया कर दो
हो जाए दुःख दूर हमारे तुम ऐसी माया कर दो
करू तुम्हारी चरण वंदना कष्ट हमारे विदा करो
द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे….

कब काटोगे देव हमारी किस्मत की जंजीरों को
रंग दो खुशियों से हाथो की इन बेरंग लकीरों को
न्याय करो हे न्याय देवता दर दर की ठुकराई हूँ
न्याय मिलेगा यही सोच के द्वार तुम्हारे आई हूँ
करू तुम्हारी चरण वंदना कष्ट हमारे विदा करो
द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे….

द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो शनि दया करो
करू तुम्हारी चरण वंदना कष्ट हमारे विदा करो
द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे

द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो – भजन (Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo – Bhajan) अंग्रेजी में

Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo Shani Daya Karo
Karu Tumhari Charan Vandana Kasht Hamare Vida Karo
Dwar Khadi Shani Dev Tumhare….

Tumko Bhi Malum Sabhi Kuch Ghere Khade Hai Gum Kitne
Tum Se Nahi To Kis Se Kahe Laachar Bade Hai Hum Kitne
Tum Se Hai Ye Vinti Meri Khasma Karo Apradh Mere
Bheed Dukho Ki Ghere Khadi Hai Koi Nahi Hai Sath Mere
Kaur Tumhari Charan Vandana Kasht Hamare Vida Karo
Dwar Khadi Shani Dev Tumhare….

Duniya Ki Kya Baat Karu Mai Parchhai Bhi Dushman Hai
Raahe Ho Gayi Angaro See Aag Mein Jalta Jiwan Hai
Hath Dharo Mere Sir Ke Upar Sheetal Si Chhaya Kar Do
Ho Jaaye Dukh Dur Hamaare Aisi Maaya Kar Do
Karu Tumhari Charan Vandana Kasht Hamare Vida Karo
Dwar Khadi Shani Dev Tumhare….

Kab Kaatoge Dev Hamari Kismet Ki Janjiro Ko
Rang Do Khushiyon Se Hatho Ki In Berang Lakiro Ko
Nyay Karo He Nyay Devta Dar Dar Ki Thukrai Hu
Nyay Milega Yahi Soch Ke Dwar Tumhare Aayi Hu
Karu Tumhari Charan Vandana Kasht Hamare Vida Karo
Dwar Khadi Shani Dev Tumhare…

Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Kar Shani Daya Karo
Karu Tumhari Charan Vandana Kasht Hamare Vida Karo
Dwar Khadi Shani Dev Tumhare….

द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो – भजन (Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo – Bhajan) पीडीएफ


श्री शनि देव महाराज की यह भजन भी देखे


द्वार खड़ी शनि देव तुम्हारे कृपा करो – भजन (Dwar Khadi Shani Dev Tumhare Kripa Karo – Bhajan) वीडियो

सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment