हनुमत जय बजरंगबली – भजन (Hanumat Jay Bajarangabali) भगवान श्री हनुमान जी के महिमा एवं गुणों का वर्णन करता है। इस भजन में भक्त हनुमान जी को संकट से मुक्ति दिलाने वाले के रूप में संकटमोचन और बल बुद्धि के दाता के रूप में व्यक्त करता है। जिससे हमे यह पता चलता है की अगर कोई भी भक्त हनुमान जी का स्मरण सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ करता है, तो बड़े से बड़े संकट आसानी से हट जाता है। इस भजन के गीतकार है – श्री सनोज सागर जी।
यह भजन सुनने व पाठ करने में अत्यंत प्रिय और मनमोहक लगता है। तो आप भी इस भक्ति भजन का आनंद ले और श्री हनुमान जी की जय-जयकार करे। यह भजन मुख्यतः श्री हनुमान मंदिर, हनुमान जन्मोत्सव, मंगलवार, शनिवार के दिन और रामनवमी त्यौहार के अवसर पर सुना व पाठ किया जाता है।
विषय सूची
हनुमत जय बजरंगबली – भजन (Hanumat Jay Bajarangabali – Bhajan) हिंदी में
हनुमत जय बजरंगबली,
आपका नाम जपा है जिसने,
विपदा उसकी टली,
पवनसुत जय बजरंगबली ॥
आपसे बढ़कर कौन है ज्ञानी,
आपसे बढ़कर कौन है दानी,
सारी सिद्धियाँ पास आपके,
भूत प्रेत सब दास आपके,
इसीलिए तो आपकी चर्चा,
इसीलिए तो आपकी चर्चा,
होती गली गली,
जय बजरंगबली,
पवनसुत जय बजरंगबली ॥
सियाराम के आप दुलारे,
सब देवों में आप है प्यारे,
आप पिता है आप ही माता,
हर प्राणी से आपका नाता,
सारे जग में हर एक मन में,
सारे जग में हर एक मन में,
आपकी ज्योति जली,
जय बजरंगबली,
पवनसुत जय बजरंगबली ॥
दुखियों के दुःख हरने वाले,
खाली झोली भरने वाले,
प्रभु आप है दया के सागर,
आपका मन करुणा का गागर,
दृष्टि आपकी जिसपे पड़ी है,
दृष्टि आपकी जिसपे पड़ी है,
नवनिधि उसको मिली,
जय बजरंगबली,
पवनसुत जय बजरंगबली ॥
हनुमत जय बजरंगबली,
आपका नाम जपा है जिसने,
विपदा उसकी टली,
पवनसुत जय बजरंगबली ॥
हनुमत जय बजरंगबली – भजन (Hanumat Jay Bajarangabali – Bhajan) अंग्रेजी में
Hanumat Jay Bajarangabali,
Aapaka Naam Japa Hai Jisane,
Vipada Usaki Tali,
Pavanasut Jay Bajarangabali ॥
Aapase Badhakar Kaun Hai Gyani,
Aapase Badhakar Kaun Hai Dani,
Sari Siddhiyan Paas Aapake,
Bhoot Pret Sab Daas Aapake,
Isilie To Aapaki Charcha,
Isilie To Aapaki Charcha,
Hoti Gali Gali,
Jay Bajarangabali,
Pavanasut Jay Bajarangabali ॥
Siyaram Ke Aap Dulare,
Sab Devon Mein Aap Hai Pyaare,
Aap Pita Hai Aap Hi Mata,
Har Praani Se Aapaka Naata,
Saare Jag Mein Har Ek Maan Mein,
Saare Jag Mein Har Ek Maan Mein,
Aapaki Jyoti Jali,
Jay Bajarangabali,
Pavanasut Jay Bajarangabali ॥
Dukhiyon Ke Duhkh Harane Wale,
Khaali Jholi Bharane Wale,
Prabhu Aap Hai Daya Ke Sagar,
Aapaka Maan Karuna Ka Gagar,
Drshti Aapaki Jisape Padi Hai,
Drshti Aapaki Jisape Padi Hai,
Navanidhi Usako Mili,
Jay Bajarangabali,
Pavanasut Jay Bajarangabali ॥
Hanumat Jay Bajarangabali,
Aapaka Naam Japa Hai Jisane,
Vipada Usaki Tali,
Pavanasut Jay Bajarangabali ॥
हनुमत जय बजरंगबली – भजन (Hanumat Jay Bajarangabali – Bhajan) पीडीएफ
यह भक्ति भजन गीत भी पढ़े
हनुमत जय बजरंगबली – भजन (Hanumat Jay Bajarangabali – Bhajan) वीडियो
सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.
