हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai) भगवान श्री गणेश जी महाराज को प्रथम पूज्य माना जाता है, जिसका तात्पर्य यह है की उन्हें सभी देवी-देवताओं की पहले पूजा की जाती है। यह भगवान श्री गणेश की स्तुति में गाये जाने वाला भक्ति भजन है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव से पूछा की प्रभु आप ही बताये की ब्रम्हांड में इतने सारे देवी-देवता है इन सभी देवी-देवताओं में से किसी पूजा पहले की जानी चाहिए, तब भगवान शिव ने कहा की जो भी इस ब्रम्हांड की पहले परिक्रमा करेगा, उसकी ही पूजा पहले होगी, इतना कहने पर सभी देवी-देवता ने ब्रम्हांड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े लेकिन भगवान श्री गणेश ने अपने माता पिता (शिव-पार्वती) को ब्रम्हांड मानकर उनकी परिक्रमा करने लगे, यह देखकर भगवान शिव, भगवान श्री गणेश की भक्ति और बुद्धि को देखकर अत्यंत प्रसन्न हो गए और भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य घोषित कर दिया।
भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक, और आध्यात्मिक रूप से अनेक लाभ मिलते हैं। उनकी पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए, गणेश भगवान की पूजा को नियमित रूप से करना बहुत शुभ होता है।
विषय सूची
हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है -भजन (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai -bhajan) हिंदी में
हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे हैं
गौरा के दुलारे हैं महादेव के प्यारे हैं
मजबूर है दुखियारे सब दर्द के मारे है
जो दुख में भी आते हैं देवा तेरे द्वारे हैं
महसूस ये किया है दिल ने हमारे अक्सर
देवा की आरती में सब देव पधारे हैं
कैलाश पे भी देवा काशी में भी है देवा
जिस ओर भी देखोगे देवा के नज़ारे हैं
मशहूर है दुनिया में देवा की दयावानी
वह दीनों के बंधु है दुखियों के सहारे है
जो नैया को छोड़ेंगे देवा के भरोसे पर
मझधार में भी घिरकर लगते वो किनारे हैं
होता है विसर्जन जब सागर में गजानन का
सब मिलके लगाते हैं देवा के जैकारे हैं
कोढ़ी को दी है काया निर्धन को दी है माया
बाॅझो के भाग्य बिगड़े देवा ने सवांरे हैं
हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है -भजन (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai -bhajan) अंग्रेजी में
Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Vo Nyare Hain
Gaura Ke Dulare Hain Mahadev Ke Pyare Hain
Majboor Hai Dukhiyare Sab Dard Ke Maare Hai
Jo Dukh Mein Bhi Aate Hain Deva Tere Dware Hain
Mahasoos Ye Kiya Hai Dil Ne Hamare Aksar
Deva Ki Aarti Mein Sab Dev Padhare Hain
Kailash Pe Bhi Deva Kii Mein Bhi Hai Deva
Jis or Bhi Dekhoge Deva Ke Nazaare Hain
Mashhoor Hai Duniya Mein Deva Ki Dayavani
Vah Deenon Ke Bandhu Hai Dukhiyon Ke Sahare Hai
Jo Naiya Ko Chhodenge Deva Ke Bharose Par
Majhdhar Mein Bhi Ghirkar Lagte Vo Kinare Hain
Hota Hai Visarjan Jab Sagar Mein Gajanan Ka
Sab Milke Lagate Hain Dev Ke Jaikare Hain
Kodhi Ko Di Hai Kaya Nirdhan Ko Di Hai Maya
Bojho Ke Bhagy Bigde Deva Ne Sawanre Hain
हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है -भजन (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai -bhajan) पीडीएफ
यह भक्ति भजन गीत भी देखे
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.