जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन (Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan)

जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन (Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan) जिसमें भगवान कृष्ण और भगवान राम के अवतार के बारे में बताया गया है। यह गीत कृष्ण मंदिरों एवं राम मंदिरों में और विभिन्न धार्मिक उपासना के अवसरों पर भक्ति और उत्साह के साथ गाया व सुना जाता है। इस गीत के बोल भभगवान कृष्ण और भगवान राम के दिव्य गुणों की प्रशंसा करते हैं।

जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन के बारे में (About Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan)

गीत के बोलजग में सुन्दर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम।
गीतकारअनुराधा पौडवाल जी
एल्बमभजन संध्या Vol.1
म्यूजिक लेबलटी-सीरीज
https://poojaaarti.com

जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन हिंदी में (Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan In Hindi)

जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
माखन ब्रज में एक चुरावे,
एक बेर भिलनी के खावे ।
प्रेम भाव से भरे अनोखे,
दोनों के हैं काम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

एक ह्रदय में प्रेम बढ़ावे,
एक ताप संताप मिटावे ।
दोनों सुख के सागर हैं,
और दोनों पूरण काम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

एक कंस पापी को मारे,
एक दुष्ट रावण संहारे ।
दोनों दीन के दुःख हरत हैं,
दोनों बल के धाम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

एक राधिका के संग राजे,
एक जानकी संग बिराजे ।
चाहे सीता-राम कहो,
या बोलो राधे-श्याम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन अंग्रेजी में (Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan In English)

Jag Mein Sundar Hain Do Naam,
Chahe Krishn Kaho Ya Ram ।
Bolo Ram Ram Ram,
Bolo Shyam Shyam Shyam ॥
Makhan Braj Mein Ek Churave,
Ek Ber Bhilni Ke Khawe ।
Prem Bhav Se Bhare Anokhe,
Donon Ke Hain Kam ॥

Ek Hriday Mein Prem Badhave,
Ek Tap Santap Mitave ।
Donon Sukh Ke Sagar Hain,
Aur Donon Puran Kam ॥

Ek Kans Papi Ko Mare,
Ek Dusht Ravan Sanhare ।
Donon Deen Ke Duhkh Harat Hain,
Donon Bal Ke Dham ॥

Ek Radhika Ke Sang Raje,
Ek Janki Sang Biraje ।
Chahe Sita-ram Kaho,
Ya Bolo Radhe-shyam ॥
Jag Mein Sundar Hain Do Naam,
Chahe Krishn Kaho Ya Ram ।
Bolo Ram Ram Ram,
Bolo Shyam Shyam Shyam ॥

जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन (Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan) Pdf


यह भजन संग्रह भी देखे


जग में सुन्दर हैं दो नाम-भजन वीडियो (Jag Mein Sundar Hain Do Naam-Bhajan Video)

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले। 

Leave a Comment