ले लो शरण कन्हैया (Le Lo Sharan Kanhaiya Lyrics)

ले लो शरण कन्हैया (Le Lo Sharan Kanhaiya) भगवान श्री कृष्ण को समर्पित भक्ति गीत है, इस गीत में भक्त श्री कृष्ण से कहता है की मुझ पर जो दुःख और तकलीफे बीती है और किसी पर न बीते मुझे अपनी शरण में ले लो प्रभु। यह गीत श्री कृष्ण मंदिरो, जन्माष्टमी और अन्य धार्मिक उत्सव के समय सुना जाता है, इस भक्ति गीत को स्वर दिया है रश्मि शर्मा जी ने।

ले लो शरण कन्हैया हिंदी में (Le Lo Sharan Kanhaiya in Hindi)

ले लो शरण कन्हैया,
दुनिया से हम हैं हारे,
नहीं ठोर ना ठिकाना,
फिरते हैं मारे मारे,
ले लों शरण कन्हैया,
दुनिया से हम हैं हारे।।

गुजरी है जिंदगानी,
अश्कों को पीते-पीते,
बीती जो मुझ पर बाबा,
किसी और पर न बीते,
छोटी सी जिंदगी है,
और गम है ढेर सारे,
ले लों शरण कन्हैया,
दुनिया से हम हैं हारे।।

अब तक निभाई मैंने,
जिनसे भी रिश्तेदारी,
निकले वही कन्हैया,
सुख चैन के शिकारी
किस पर करें भरोसा,
देते हैं सब दगा रे,
ले लों शरण कन्हैया,
दुनिया से हम हैं हारे।।


माधव सुनाई कर दो,

मुझे आस एक तुम ही से,
वाकिफ हो तुम कन्हैया,
जीवन की हर कमी से,
देते हैं जख्म सारे,
मिलती नहीं दवा रे,
ले लों शरण कन्हैया,
दुनिया से हम हैं हारे।।


ले लो शरण कन्हैया,

दुनिया से हम हैं हारे,
नहीं ठोर ना ठिकाना,
फिरते हैं मारे मारे,
ले लों शरण कन्हैया,
दुनिया से हम हैं हारे।।

ले लो शरण कन्हैया अंग्रेजी में (Le Lo Sharan Kanhaiya in English)

Advertisement

Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare,
Nahi Thor Na Thikana,
Firte Hai Mare Mare,
Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare II

Gujri Hai Jindagani,
Ashko Ko Pite-Pite
Biti Jo Mujh Par Baba,
Kisi Aur Par Na Bite,
Choti Si Jindagi Hai,
Aur Gum Hai Dher Saare,
Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare,

Ab Tak Nibhai Maine,
Jinse Bhi Rishtedari,
Nikle Wahi Kanhaiya,
Sukh Chain Ke Shikari,
Kis Par Kare Bharosha,
Dete Hai Sab Daga Re,
Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare,

Madhav Sunai Kar Do,
Mujh Aas Ek Tum Hi Se,
Wakif Ho Tum Kanhaiya,
Jiwan Ki Har Kami Se,
Dete Hai Jakhm Saare,
Milti Nahi Dawa Re,
Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare II

Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare II

Nahi Thor Thikana,
Firte Hai Mare Mare,
Le Lo Sharan Kanhaiya,
Duniya Se Hum Hai Hare II

ले लो शरण कन्हैया (Le Lo Sharan Kanhaiya) Pdf


यह भक्ति गीत भी देखे


ले लो शरण कन्हैया (Le Lo Sharan Kanhaiya Video)

Advertisement

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Updated on May 9, 2024

Leave a Comment