मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में (Mujhe Leke Chalo Na Khatu Ji Ke Mele Mein) यह भजन भक्त का श्री खाटू श्याम जी के प्रति अटूट भक्ति, विश्वास और श्रद्धा का वर्णन करता है। इस भजन में भक्त का मासुमियत भरी पुकार है, जिसमे वह अपने आराध्य श्री खाटू श्याम जी के पास जाने की तीव्र इच्छा को व्यक्त करता है।
मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में (Mujhe Leke Chalo Na Khatu Ji Ke Mele Mein) यह भक्ति भजन श्री खाटू श्याम जी के वर्ष 2026 में अक्सर सुने जाने वाले भक्ति गीतों में से एक गीत है, जिसे सुनने व पाठ करने में अत्यंत प्रिय लगता है और शरीर में एक नयी ऊर्जा का अहसास होता है। इस भजन को स्वर दिया है शहनाज़ अख्तर जी ने, तो आप भी शहनाज़ अख्तर जी के मधुर स्वर में झूमते हुए इस भक्ति भजन का आनंद लें और श्री खाटू श्याम जी का जय जयकार करें। यह भजन मुख्यतः भगवान श्री खाटू श्याम के मंदिरो में गाया व सुना जाता है।
विषय सूची
मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में – भजन (Mujhe Leke Chalo Na Khatu Ji Ke Mele Mein -Bhajan) जानकारी
| भजन के बोल | मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में॥ |
| गीतकार | शहनाज़ अख्तर जी |
| लिरिक्स | कुंदन अकेला जी |
| म्यूजिक | प्रतीक श्रीवास्तव जी |
| लेबल | सुभम ऑडियो वीडियो |
मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में – भजन (Mujhe Leke Chalo Na Khatu Ji Ke Mele Mein -Bhajan) हिंदी में
फागण रंग रंगीले में,
दीवानों के रेले में,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
मैं रोऊंगा अकेले में,
मुझे लेके चलो ना,
खाटू जी के मेले में।।
रिंगस से खाटू मैं जाऊं,
श्याम ध्वजा एक मै भी उठाऊं,
तोरण द्वार पे सर को झुका के,
श्याम ध्वजा बाबा को चढ़ाऊं,
क्या रखा है ऐ मेरे श्याम,
क्या रखा है दुनिया के झमेले में,
मुझे ले के चलों ना,
खाटू जी के मेले में।।
भक्तों की यहां टोलिया आए,
आकर मस्ती धूम मचाए,
आने वाले हर प्रेमी पे,
बाबा अपना रंग चढ़ाए,
दिल ललचाए ऐ मेरे श्याम,
दिल ललचाए उस मेले अलबेले में,
मुझे ले के चलों ना,
खाटू जी के मेले में।।
खाटू की गलियों के नज़ारे,
इन आंखों को लगते है प्यारे,
गूंजे चारों ओर यहां पर,
खाटू वाले के जयकारे,
अच्छा लगता ऐ मेरे श्याम,
अच्छा लगता चलना मुझे इस रेले में,
मुझे ले के चलों ना,
खाटू जी के मेले में।।
दिल नहीं लगता है तेरे बिन,
गुजरा एक बरस दिन गिन गिन,
लेलो खबर ‘कुंदन’ की बाबा,
आया है रंगो का ये दिन,
आऊं मैं भी ऐ मेरे श्याम,
आऊं मैं भी मेले रंग रंगीले में,
मुझे ले के चलों ना,
खाटू जी के मेले में।।
फागण रंग रंगीले में,
दीवानों के रेले में,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
मैं रोऊंगा अकेले में,
मुझे लेके चलो ना,
खाटू जी के मेले में।।
मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में – भजन (Mujhe Leke Chalo Na Khatu Ji Ke Mele Mein -Bhajan) Pdf
यह भक्ति भजन गीत भी देखे
मुझे लेके चलो ना खाटू जी के मेले में – भजन (Mujhe Leke Chalo Na Khatu Ji Ke Mele Mein -Bhajan) वीडियो
सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.
