राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे (Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe)

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे (Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe) यह राधा रानी की महिमा और उनके पावन नाम को समर्पित भक्ति भजन है। राधा रानी का नाम मात्र लेने से भक्तों के शरीर में एक पवित्र ऊर्जा उत्पन्न होती है और असीम प्रेम व शांति का अनुभव होता है।

राधा नाम अनमोल है, अमुल्य है, यह नाम प्रेम की कुंजी है, जिसके लेने मात्र से ही भक्त के ह्रदय में श्री कृष्ण प्रेम का वाश होने लगता है और आत्मा का परमात्मा में मिलन होने लगता है। राधा रानी के नाम के बिना श्री कृष्ण का नाम अधूरा है और भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी को हमेशा अपने से ऊपर रखा है, इसीलिए कहा जाता है राधाकृष्ण, राधे राधे।

इस प्रसिद्ध लोकप्रिय भजन के गायक है परम पूज्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीजी, जो अक्सर अपने सत्संग समारोह में, कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी के अवसर पर पाठ किया जाता है। यह भजन यूट्यूब 50 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है, जिससे की इस भजन की लोकप्रियता का पता चलता है। यह गीत सुनने में अत्यंत प्रिय लगता है, तो आप भी इस लोकप्रिय भजन का पाठ करे और राधा रानी व भगवान श्री कृष्ण की जय-जयकार करे।

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे : भजन (Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe : Bhajan) हिंदी में

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे।
श्यामा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे॥

ब्रह्मा भी बोले राधे, विष्णु भी बोले राधे।
शंकर के डमरू से आवाज आवे राधे राधे॥

गंगा भी बोले राधे, यमुना भी बोले राधे।
सरयू की धार से आवाज आवे राधे राधे॥

चंदा भी बोले राधे, सूरज भी बोले राधे।
तारो के मंडल से आवाज आवे राधे राधे॥

गैया भी बोले राधे, बछड़ा भी बोले राधे।
ढूध की धार से आवाज आवे राधे राधे॥

गोपी भी बोले राधे, ग्वाले भी बोले राधे।
बृज की सब गालिओ से आवाज आवे राधे राधे॥

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे।
श्यामा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे॥

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे : भजन (Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe : Bhajan) अंग्रेजी में

Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe ।
Shyama Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe ॥

Brahma Bhi Bole Radhe, Vishnu Bhi Bole Radhe ।
Shankar Ke Damroo Se Awaaz Aave Radhe Radhe ॥

Ganga Bhi Bole Radhe, Yamuna Bhi Bole Radhe ।
Saryoo Ki Dhar Se Awaaz Aave Radhe Radhe ॥

Chanda Bhi Bole Radhe, Sooraj Bhi Bole Radhe ।
Taro Ke Mandal Se Awaaz Aave Radhe Radhe ॥

Gaiya Bhi Bole Radhe, Bachhda Bhi Bole Radhe ।
Dhudh Ki Dhar Se Awaaz Aave Radhe Radhe ॥

Gopi Bhi Bole Radhe, Gwale Bhi Bole Radhe ।
Brj Ki Sab Galio Se Awaaz Aave Radhe Radhe ॥

Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe ।
Shyama Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe ॥

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे : भजन (Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe : Bhajan) पीडीएफ


यह भक्ति भजन गीत भी देखे


राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे : भजन (Radha Ko Naam Anmol Bolo Radhe Radhe : Bhajan) वीडियो

सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

Leave a Comment