राधे राधे बोल श्याम आएंगे (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित भक्ति भजन है, जिसे चंचल प्रजापति जी ने अपने मधुर ध्वनि में प्रस्तुत किया है। चंचल प्रजापति जी व उनके सहयोगियों के स्वरों में भक्तगण झूमते हुए इस भक्ति गीत का आनंद लें और श्री कृष्ण की जय जयकार करें।
यह भक्ति गीत अक्सर सत्संग समारोह व भजन कीर्तन मंडली में सुनाया जाता है एवं कृष्ण मंदिरों में, जन्माष्टमी त्योहार के अवसर पर इस भक्ति गीत को सुना जाता है। यह अत्यंत लोकप्रिय गीत है। यह यूट्यूब के अलग-अलग चैनलों में अलग-अलग गायकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह गीत सुनने में अत्यंत प्रिय लगता है, गीत राधा और कृष्ण के प्रेम लीलाओं का वर्णन करता है।
विषय सूची
राधे राधे बोल श्याम आएंगे लिरिक्स (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) जानकारी
गीत के बोल | राधे राधे बोल श्याम आएंगे, आएंगे श्याम आएंगे।। |
गीतकार | चंचल प्रजापति जी |
लिरिक्स | ट्रेडिशनल |
म्यूजिक | नमन गुजराल जी |
लेबल | भजन भक्ति |
राधे राधे बोल श्याम आएंगे लिरिक्स (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) हिंदी में
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे,
वृन्दावन कहाँ दूर है,
बरसाना कहाँ दूर है,
सब तेरी नजर का कसूर है,
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ।
निकलेगा तेरी भक्ति का परिणाम,
तेरे घर भी आएँगे घनश्याम,
बस याद कर, फरियाद कर,
ना यूँ जीवन बर्बाद कर,
बीतें दिन लौट ना आएंगे,
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ।
ना देखे कोई धर्म करम ना जात,
जाने बस भक्तों के दिल की बात,
वो सब जान ले, पहचान ले,
वो सब जान ले, पहचान ले,
इक बार वो अपना मान ले,
फिर आकर गले लगाएँगे,
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ।
लाखों में किसी एक को चुनते है,
अन्दर की आवाज को सुनते है,
सब जान ले, पहचान ले,
इक बार वो अपना मान ले,
फिर आकर गले लगाएँगे,
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ।
प्रेम के आंसू जिनके बहते है,
उनके तो हरी अंग संग रहते है,
मैं भी प्यासी हूँ, हरिदासी हूँ,
मैं भी प्यासी हूँ, हरिदासी हूँ,
राधा जु की खासम ख़ास हूँ,
सुनकर प्रभु देर ना लगाएँगे,
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ।
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे,
वृन्दावन कहाँ दूर है,
बरसाना कहाँ दूर है,
सब तेरी नजर का कसूर है,
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ।
राधे राधे बोल श्याम आएंगे लिरिक्स (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) अंग्रेजी में
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge,
Vrindavan Kaha Dur Hai,
Barsana Kaha Dur Hai,
Sab Teri Najar Ka Kasoor Hai,
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge.
Niklega Teri Bhakti Ka Parinaam,
Tere Ghar Bhi Aayenge Ghanshyam,
Bas Yaad Kar, Phariyaad Kar,
Na Yun Jeevan Barbaad Kar,
Beeten Din Laut Na Aayenge,
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge.
Na Dekhe Koi Dharm Karam Na Jaat,
Jane Bas Bhakton Ke Dil Ki Baat,
Vo Sab Jaan Le, Pahchan Le,
Vo Sab Jaan Le, Pahchan Le,
Ek Baar Vo Apna Maan Le,
Phir Aakar Ghale Lagayenge,
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge.
Lakhon Mein Kisi Ek Ko Chunte Hai,
Andar Ki Aavaj Ko Sunte Hai,
Sab Jaan Le, Pahchan Le,
Ek Baar Vo Apna Maan Le,
Phir Aakar Ghale Lagayenge,
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge.
Prem Ke Aansu Jinke Bahte Hai,
Unke To Hari Ang Sang Rahte Hai,
Main Bhi Pyasi Hun, Haridasi Hun,
Main Bhi Pyasi Hun, Haridasi Hun,
Radha Ju Ki Khasam Khas Hun,
Sunkar Prabhu Der Na Lagayenge,
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge.
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge,
Vrindavan Kaha Dur Hai,
Barsana Kaha Dur Hai,
Sab Teri Najar Ka Kasoor Hai,
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge,
Aayenge Shyam Aayenge.
राधे राधे बोल श्याम आएंगे लिरिक्स (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) पीडीएफ
यह भक्ति भजन गीत भी देखे
राधे राधे बोल श्याम आएंगे लिरिक्स (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) वीडियो
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे, अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।
![नवरात्रि (Navratri) 15 disclaimer](https://poojaaarti.com/wp-content/uploads/2023/09/disclaimer-62.jpeg.webp)
इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।
![राधे राधे बोल श्याम आएंगे (Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics) 2 Kishan Izardar](https://poojaaarti.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692610559811.jpg)
किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.