तेरे जैसा राम भक्त (Tere Jaisa Ram Bhakt)

“तेरे जैसा राम भक्त” (Tere Jaisa Ram Bhakt) एक भक्ति गीत है जो भगवान राम के भक्त हनुमान की महिमा का वर्णन करता है। यह गीत हनुमान जी को समर्पित है और इस गीत को अक्सर मंगलवार को ,हनुमान जयंती , राम नवमी और अन्य त्योहारों के अवसर पर गाया जाता है।

तेरे जैसा राम भक्त वीडियो (Tere Jaisa Ram Bhakt Video)

तेरे जैसा राम भक्त लिरिक्स हिंदी में (Tere Jaisa Ram Bhakt Lyrics In Hindi)

Advertisement

तेरे जैसा राम भगत,

कोई हुआ ना होगा मतवाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

आज अवध की शोभी लगती,

स्वर्ग लोक से भी प्यारी,

चौदह वर्षों बाद राम के,

राज तिलक की तैयारी,

हनुमत के दिल की मत पूछो,

झूम रहा है मतवाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

रतन जड़ित हीरो का हार जब,

लंकापति ने नज़र किया,

राम ने सोचा आभूषण है,

सीता जी की ओर किया,

सीता ने हनुमत को दे दिया,

इसे पहन मेरे लाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

हार हाथ में लेकर हनुमत,

घुमा फिरा कर देख रहे,

नहीं समझ में जब आया तब,

तोड़ तोड़ कर फेंक रहे,

लंकापति मन में पछताया,

पड़ा है बंदर से पाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

लंकापति का धीरज छूटा,

क्रोध की भड़क उठी ज्वाला,

भरी सभा में बोल उठा क्या,

पागल हो अंजनी लाला,

अरे हार कीमती तोड़ दिया,

क्या पेड़ का फल है समझ डाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

हाथ जोड़ कर हनुमत बोले,

मुझे है क्या कीमत से काम,

मेरे काम की चीज वही है,

जिस में बसते सीता राम,

राम नज़र ना आया इसमें,

यूँ बोले बजरंग बाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

इतनी बात सुनी हनुमत की,

बोल उठा लंका वाला,

तेरे में क्या राम बसा है,

सभा बिच में कह डाला,

चीर के सीना हनुमत ने,

सियाराम का दरश करा डाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

तेरे जैसा राम भगत,

कोई हुआ ना होगा मतवाला,

एक जरा सी बात की खातिर,

सीना फाड़ दिखा डाला।।

तेरे जैसा राम भक्त लिरिक्स अंग्रेजी में (Tere Jaisa Ram Bhakt Lyrics In English)

Tere Jaisa Ram Bhakt

Tere Jaisa Ram Bhakt Koi Hua Na Hoga Matavaala,

Ek Jara Si Baat Pe Toone Seena Phaad Dikha Daalaa

Ratan Jadit Heero Ka Haar Jab Lanka Pati Ne Najar Kiya,

Ram Ne Jaana Aabhooshan Hai Seeta Ji Ki Aur Kiya,

Seeta Ne Hanumat Ko De Diya,ise Pehan Mere Laala,

Ek Jara Si Baat Pe Toone Seena Phaad Dikha Daalaa

Haar Haath Me Lejar Hanumat Ghuma Phira Kar Dekh Rahe,

Nahi Samaj Me Jab Aaya To Tod Tod Kar Phenk Rahe,

Lanka Pati Man Me Pchhataaya  Pada Hai Bandar Se Paala,

Ek Jara Si Baat Pe Toone Seena Phaad Dikha Daalaa

Haath Jod Kar Hanumat Bole Mujhe Kya Hai Keemat Se Kaam,

Mere Kaam Ki Cheej Vahi Hai Jisame Basate Seeta Ram,

Ram Najar Na Aaye Is Me Yu Bole Anjani Laalaa.

Ek Jara Si Baat Pe Toone Seena Phaad Dikha Daalaa

Itani Baat Suni Hanumat Ki Bol Utha Lanka Vaala,

Tere Me Kya Ram Vase Hai Bhari Saba Me Kah Daala,

Cheer Ke Seena  Hanumat Ne Shri Ram Ka Darsh Kara Daala,

Ek Jara Si Baat Pe Toone Seena Phaad Dikha Daalaa

Tere Jaisa Ram Bhakt Koi Hua N Hoga Matavaala,

Ek Jara Si Baat Pe Toone Seena Phaad Dikha Daalaa

तेरे जैसा राम भक्त लिरिक्स पीडीएफ (Tere Jaisa Ram Bhakt Lyrics PDF)


यह भक्ति गीत भी देखे


तेरे जैसा राम भक्त से जुड़े कुछ प्रश्न (Tere Jaisa Ram Bhakt FAQ)

Advertisement

तेरे जैसा राम भक्त गीत किसके द्वारा गाया गया है?

तेरे जैसा राम भक्त गीत को रवि राज द्वारा गाया गया है।

तेरे जैसा राम भक्त गीत किसके बारे में है?

तेरे जैसा राम भक्त गीत भगवान राम के भक्त हनुमान की भक्ति और समर्पण के बारे में है।

तेरे जैसा राम भक्त गीत किसको समर्पित है ?

तेरे जैसा राम भक्त गीत हनुमान जी को समर्पित है।

तेरे जैसा राम भक्त गीत कब गाया जाता है?

तेरे जैसा राम भक्त गीत अक्सर हनुमान जयंती, राम नवमी, और अन्य हिंदू त्योहारों के अवसर पर गाया जाता है। यह गीत राम भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले 

Updated on May 10, 2024

Leave a Comment