कामाख्या बीज मंत्र (Kamakhya Beej Mantra)

कामाख्या बीज मंत्र (Kamakhya Beej Mantra) देवी कामाख्या को समर्पित एक मंत्र है। यह बीज मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से सुख -समृद्धि धन और मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कामाख्या देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जप किया जाता है। कामाख्या देवी आदिशक्ति का एक रूप है यह भारत में फैले 52 शक्तिपीठों में से एक है। कामाख्या देवी को तांत्रिक देवी भी कहा जाता है, यह मंदिर असम में है।

कामाख्या बीज मंत्र (Kamakhya Beej Mantra)

||क्लीं क्लीं कामाख्या क्लीं क्लीं नम:||

kliin kliin kaamaakhyaa kliin kliin namh

कामाख्या बीज मंत्र का अर्थ (Kamakhya Beej Mantra Meaning)

Advertisement

“क्लीं” – देवी कामाख्या का बीज मंत्र

“कामाख्या” – कामाख्या देवी का नाम

“नमः” – “नमस्कार”

अर्थ – हे कामाख्या देवी मैं आपका नमस्कार करता हूँ।

कामाख्या बीज मंत्र विधि (Kamakhya Beej Mantra Vidhi)

  1. मंत्र का जाप करने से पूर्व शुध्दता का ध्यान देना चाहिए
  2. मंत्र करने से पूर्व मांसाहारी भोजन लहसुन प्याज अन्य मसाले वाली भोज्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए।
  3. यह मंत्र का जाप प्रातः काल में करे।
  4. मंत्र का जाप करने तक आप उपवास भी रह सकते है।
  5. मंत्र का जाप करते समय मन में अन्य विचार नहीं आने चाहिए
  6. माता को भोग के रूप में फल मेवे मिठाई आदि का उपयोग किया जा सकता है।
  7. मंत्र का जाप करने के लिए आप रुद्राक्ष की 108 मोती की माला का उपयोग कर सकते है।
  8. जातक द्वारा इस मंत्र का जाप 108 बार किया जा सकता है या अपनी शक्ति के अनुसार भी किया जा सकता है।
  9. इस मंत्र का जाप ४१ दिनों तक नियमित रूप से करने पर हमें का, कामाख्या देवी का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
  10. मंत्र के समापन के बाद माता को लगाया गया भोग को प्रसाद के रूप में खाना चाहिए ,और अपनी पूजा का समापन माता का आशीर्वाद लेकर करना चाहिए।

कामाख्या बीज मंत्र लाभ (Kamakhya Beej Mantra Benefit)

  • आकर्षण में वृद्धि: 
    यह मंत्र साधक की आकर्षण को बढ़ाता है। यह उन्हें अपने साथी के प्रति अधिक आकर्षक बना सकता है और उन्हें एक सफल प्रेम जीवन जीने में मदद करता है।
  • उत्पादकता में वृद्धि: 
    यह मंत्र साधक की रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करता है। यह उन्हें अपने विचारों को अधिक स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद कर सकता है और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
  • शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि: 
    यह मंत्र साधक की शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। यह उन्हें अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
  • तंत्र साधना में सफलता: 
    यह मंत्र तंत्र साधना में सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकता है। यह साधक को देवी कामाख्या की शक्तियों तक पहुंचने और उन्हें अपने जीवन में प्रकट करने में मदद कर सकता है।
  • मनोकामना पूर्ति के:
    इस मंत्र का जाप करने से हमारी मनोकामनाओ की पूर्ति होती है।
  • धन और समृद्धि के लिए :
    इस मंत्र का जाप करने से धन समृद्धि में वृद्धी होती है
  • आध्यात्मिक उत्थान के लिए :
    मंत्र का नियमित रूप से जप करने से अध्यात्म क्र प्रति रूचि बढ़ती है।
  • काले जादू से रक्षा :
    इस मंत्र का जाप करने से काले जादू से बचा जा सकता है।
  • विवाह की समस्या से मुक्ति :
    जिनके विवाह में समस्या आ रही है उनके द्वारा इस मंत्र का जप करना बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

यह मंत्र भी देखे


कामाख्या बीज मंत्र वीडियो (Kamakhya Beej Mantra Video)

Advertisement

कामाख्या बीज मंत्र पीडीएफ (Kamakhya Beej Mantra PDF)

कामाख्या बीज मंत्र से सबंधित कुछ प्रश्न (Kamakhya Beej Mantra FAQ)

कामाख्या बीज मंत्र क्या है?

||क्लीं क्लीं कामाख्या क्लीं क्लीं नम:|| देवी कामाख्या को समर्पित एक मंत्र है। यह बीज मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से सुख -समृद्धि धन और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

कामाख्या देवी को कौन है ?

कामाख्या देवी भारत में फैले 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह आदिशक्ति दुर्गा का एक रूप है।

क्या कामाख्या बीज मंत्र का जाप सभी कर सकते हैं?

हाँ कामाख्या देवी मंत्र का जाप सभी वर्ग के लोग कर सकते है। इसके लिए किसी अच्छे गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक है।

कामाख्या बीज मंत्र का जप करने से क्या लाभ होते हैं?

मनोकामना पूर्ति के: इस मंत्र का जाप करने से हमारी मनोकामनाओ की पूर्ति होती है।
धन और समृद्धि के लिए : इस मंत्र का जाप करने से धन समृद्धि में वृद्धी होती है
आध्यात्मिक उत्थान के लिए : मंत्र का नियमित रूप से जप करने से अध्यात्म क्र प्रति रूचि बढ़ती है।
काले जादू से रक्षा : इस मंत्र का जाप करने से काले जादू से बचा जा सकता है।

कामाख्या बीज मंत्र का जप कैसे करें?

कामाख्या बीज मंत्र (Kamakhya Beej Mantra) का जप करने के लिए, साधक को एक शांत और ध्यान केंद्रित वातावरण में रहना चाहिए। उसे मंत्र को स्पष्ट और ध्यान से जपना चाहिए।

कामाख्या बीज मंत्र का जप कितनी बार करना चाहिए?

कामाख्या बीज मंत्र (Kamakhya Beej Mantra) का जाप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है ,काम से कम 108 बार मंत्र का जप 41 दिनो तक करना चाहिए।

कामाख्या बीज मंत्र का जप कब करना चाहिए?

कामाख्या बीज मंत्र (Kamakhya Beej Mantra)का जाप करने का कोई निश्चित समय तो नहीं है लेकिन इसका जाप प्रातःकाल या संध्या के समय किया जाना चाहिए।

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले। 

Updated on May 10, 2024

Advertisement

Leave a Comment