आज बृज में होली रे रसिया (Aaj Brij mein Holi re rasiya) यह होली गीत भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के ब्रज की होली का आनंदमय वर्णन करता है। यह ब्रज में होली के पर्व में खेले जाने लोकप्रिय गीतों में से है। यह पारंपरिक रसिया शैली में है, जिसमे प्रश्न और उत्तर का मेल है। यह गीत रंगो का ही वर्णन करता है बल्कि ब्रज में खेले जाने वाले होली में प्रेम, संस्कार, आदर्श, भक्ति और विश्वाश का भी वर्णन करता है।
विषय सूची
आज बृज में होली रे रसिया – होली भजन (Aaj Brij mein Holi re rasiya – Holi Bhajan) हिंदी में
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
अपने अपने घर से निकसी,
कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।
कौन गावं केकुंवर कन्हिया,
कौन गावं राधा गोरी रे रसिया।
नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,
बरसाने की राधा गोरी रे रसिया।
कौन वरण के कुंवर कन्हिया,
कौन वरण राधा गोरी रे रसिया।
श्याम वरण के कुंवर कन्हिया प्यारे,
गौर वरण राधा गोरी रे रसिया।
इत ते आए कुंवर कन्हिया,
उत ते राधा गोरी रे रसिया।
कौन के हाथ कनक पिचकारी,
कौन के हाथ कमोरी रे रसिया।
कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया।
उडत गुलाल लाल भए बादल,
मारत भर भर झोरी रे रसिया।
अबीर गुलाल के बादल छाए,
धूम मचाई रे सब मिल सखिया।
चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि,
चिर जीवो यह जोड़ी रे रसिया।
आज बृज में होली रे रसिया – होली भजन (Aaj Brij mein Holi re rasiya – Holi Bhajan) अंग्रेजी में
Aaj Brij mein Holi re rasiya,
Hori re rasiya, barjori re rasiya.
Apne apne ghar se niksi,
Koi shyamal koi gori re rasiya.
Kaun gaon ke kunwar Kanhaiya,
Kaun gaon Radha gori re rasiya.
Nand gaon ke kunwar Kanhaiya,
Barsane ki Radha gori re rasiya.
Kaun varan ke kunwar Kanhaiya,
Kaun varan Radha gori re rasiya.
Shyam varan ke kunwar Kanhaiya pyare,
Gaur varan Radha gori re rasiya.
It te aaye kunwar Kanhaiya,
Ut te Radha gori re rasiya.
Kaun ke haath kanak pichkari,
Kaun ke haath kamori re rasiya.
Krishna ke haath kanak pichkari,
Radha ke haath kamori re rasiya.
Udat gulaal laal bhae baadal,
Maarat bhar bhar jhori re rasiya.
Abeer gulaal ke baadal chhaye,
Dhoom machaayi re sab mil sakhiya.
Chandra sakhi bhaj Baal Krishna chhavi,
Chir jeevo yah jodi re rasiya.
आज बृज में होली रे रसिया – होली भजन (Aaj Brij mein Holi re rasiya – Holi Bhajan) पीडीएफ
होली पर्व के अन्य गीत भी देखे
आज बृज में होली रे रसिया – होली भजन (Aaj Brij mein Holi re rasiya – Holi Bhajan) वीडियो
किसी भी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।

किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.
