दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware)

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware) भगवान श्री कृष्ण को समर्पित भावपूर्ण भजन है जो भक्त और भगवान के बीच के गहरे प्रेम, समर्पण और विरह को सुंदरता से व्यक्त करता है। इस भजन में भक्त अपने सांवरे श्याम के चरणों में स्वयं को पूर्ण रूप से समर्पित कर देता है। वह कहता है कि उसने प्रभु की याद में अपने अहंकार, इच्छाओं और सांसारिक मोह को त्याग दिया है। यह भाव सच्ची भक्ति का प्रतीक है, जहाँ भक्त केवल अपने आराध्य के प्रेम में खो जाना चाहता है।

भजन के शब्दों में श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि, उनकी तिरछी नजर और मधुर मुरली की तान का बड़ा ही आकर्षक वर्णन किया गया है। भक्त के हृदय पर कान्हा के प्रेम का ऐसा प्रभाव पड़ा है कि अब उसे संसार की कोई वस्तु आकर्षित नहीं करती। वह केवल प्रभु के सान्निध्य और उनकी कृपा की कामना करता है।

भजन का अंतिम भाग विरह और मिलन की आशा से भरपूर है। भक्त अपने हृदय की पीड़ा को व्यक्त करते हुए विश्वास रखता है कि एक दिन उसकी साधना अवश्य सफल होगी।

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware – Bhajan) हिंदी में

दर पे तुम्हारे सांवरे,
सर को झुका दिया,
मैंने तुम्हारी याद में,
खुद को मिटा दिया,
दर पे तुम्हारे साँवरे,
सर को झुका दिया ॥

ओ सांवरे ओ सांवरे,
तिरछी तोरी नजर,
घायल कर गई है,
मेरा फूलों सा जिगर,
मुरली की तेरी तान ने,
पागल बना दिया,
दर पे तुम्हारे साँवरे,
सर को झुका दिया ॥

तुम देखो या ना देखो,
मेरे नसीब को,
पर रहने दो मुझको सदा,
अपने करीब तो,
है बार बार मैंने,
तुमको भुला लिया,
दर पे तुम्हारे साँवरे,
सर को झुका दिया ॥

मैं क्या बताऊं तुमको,
क्या खा रहा है गम,
बेकार हो ना जाए कहीं,
मेरा यह जनम,
मुझ पे हंसेगी जिंदगी,
यूँ यूँ ही गवां दिया,
दर पे तुम्हारे साँवरे,
सर को झुका दिया ॥

दिल में लग रही है,
विरह की आग यह,
एक दिन बुझेगी तुमको,
पाने के बाद यह,
होगी सफल ये साधना,
जब तुमको पा लिया,
दर पे तुम्हारे साँवरे,
सर को झुका दिया ॥

दर पे तुम्हारे सांवरे,
सर को झुका दिया,
मैंने तुम्हारी याद में,
खुद को मिटा दिया,
दर पे तुम्हारे साँवरे,
सर को झुका दिया ॥

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware – Bhajan) अंग्रेजी में

Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya,
Mainne Tumhari Yaad Mein,
Khud Ko Mita Diya,
Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya ॥

O Sanware O Sanware,
Tirchhi Tori Najar,
Ghayal Kar Gayi Hai,
Mera Phoolon Sa Jigar,
Murli Ki Teri Taan Ne,
Pagal Bana Diya,
Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya ॥

Tum Dekho Ya Na Dekho,
Mere Naseeb Ko,
Par Rahane Do Mujhko Sada,
Apne Kareeb to,
Hai Baar Baar Mainne,
Tumko Bhula Liya,
Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya ॥

Main Kya Bataoon Tumko,
Kya Kha Raha Hai Gum,
Bekar Ho Na Jaye Kaheen,
Mera Yah Janam,
Mujh Pe Hansegi Zindagi,
Yoon Yoon Hi Gawaan Diya,
Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya ॥

Dil Mein Lag Rahi Hai,
Virah Ki Aag Yah,
Ek Din Bujhegi Tumko,
Paane Ke Baad Yah,
Hogi Saphal Ye Sadhna,
Jab Tumko Pa Liya,
Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya ॥

Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya,
Mainne Tumhari Yaad Mein,
Khud Ko Mita Diya,
Dar Pe Tumhare Sanware,
Sar Ko Jhuka Diya ॥

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware – Bhajan) पीडीएफ


भगवान श्री कृष्ण जी के अन्य भक्ति भजन पढ़े


दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware – Bhajan) वीडियो

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन (Dar Pe Tumhare Sanware – Bhajan) FAQ

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन के गीतकार कौन है ?

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन के गीतकार श्री मृदुल कृष्ण शास्त्री जी है।

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन किस भगवान को समर्पित है ?

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है, जिन्हे प्यार से कान्हा, श्याम और संवारे कहा जाता है।

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन का मुख्य संदेश क्या है ?

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन का मुख्य संदेश यह है की भक्त अहंकार, इच्छाओं और सांसारिक मोह को त्याग कर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में अपने को समर्पित करना चाहता है।

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन को किस आयु वर्ग के भक्त के लिए उपयुक्त है ?

दर पे तुम्हारे सांवरे – भजन सभी आयु वर्ग बच्चे, जवान और बूढ़े सभी के उपयुक्त है।

सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए poojaaarti.com पर visit करे।

आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

disclaimer

इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषज्ञ की राय अवश्य ले।

Leave a Comment