जरा चल के अयोध्या जी में देखों (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho) भगवान श्री राम जी के अयोध्या नगरी को समर्पित भक्ति भजन है, इस भक्ति भजन को देवेन्द्र पाठक जी ने स्वर दिया है। गीत में भगवान श्री राम जी नगरी अयोध्या के प्रति भक्तों की आस्था को व्यक्त किया गया है। यह गीत मुख्यतः महाराज जी के सत्संग समारोह में अक्सर सुना जाता है।
विषय सूची
जरा चल के अयोध्या जी में देखों – भजन (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho – Bhajan) जानकारी
गीत के बोल | जरा चल के अयोध्या जी में देखो, राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥ |
गीतकार | देवन्द्र पाठक जी |
लिरिक्स | ट्रेडिशनल |
म्यूजिक | कैलाश कुमार श्रीवास्तव जी |
लेबल | शुभम ऑडियो वीडियो |
जरा चल के अयोध्या जी में देखों – भजन (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho – Bhajan) हिंदी में
जरा चल के अयोध्या जी में देखो,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
जन्मभूमि पे मंदिर बनेगा,
जिसके रखवाले बजरंगबली है,
अंजनीलाल अपनी गदा से,
पापियों को मिटाते मिलेंगे,
जरा चलके अयोध्या जी में देखों,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
रामजी पर उठाते जो उंगली,
खुद ही उठ जाएँगे इस धरा से,
राम के है जो है राम उनके,
शबरी सा बेर खाते मिलेंगे,
जरा चलके अयोध्या जी में देखों,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
वीर सुग्रीव है मित्र जिनके,
जिनकी सेना में नल नील अंगद,
अपने बाणों से धर्म ध्वजा को,
राक्षसों से बचाते मिलेंगे,
जरा चलके अयोध्या जी में देखों,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
माँ कौशल्या की आँखों के तारे,
राजा दशरथ को प्राणों से प्यारे,
भरत भैया लखन शत्रुघ्न संग,
भक्तो को आते जाते मिलेंगे,
जरा चलके अयोध्या जी में देखों,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
जो है राघव की प्रिय राजधानी,
राम राजा जहाँ सिता रानी,
भक्त भक्ति लुटाते मिलेंगे,
जरा चलके अयोध्या जी में देखों,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
जरा चल के अयोध्या जी में देखो,
राम सरयू नहाते मिलेंगे ॥
जरा चल के अयोध्या जी में देखों – भजन (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho – Bhajan) अंग्रेजी में
Jara Chal Ke Ayodhya Ji Mein Dekho,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
Janmbhoomi Pe Mandir Banega,
Jiske Rakhwale Bajrangbali Hai,
Anjanilal Apni Gada Se,
Pappiyon Ko Mitate Milenge,
Jara Chalke Ayodhya Ji Mein Dekhon,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
Ramji Par Uthate Jo Ungli,
Khud Hi Uth Jayenge Is Dhara Se,
Ram Ke Hai Jo Hai Ram Unke,
Shabri Sa Ber Khaate Milenge,
Jara Chalke Ayodhya Ji Mein Dekhon,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
Veer Sugreev Hai Mitra Jinke,
Jinki Sena Mein Nal Neel Angad,
Apne Baanon Se Dharm Dhwaja Ko,
Raakshson Se Bachate Milenge,
Jara Chalke Ayodhya Ji Mein Dekhon,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
Maan Kaushalya Ki Aankhon Ke Tare,
Raja Dashrath Ko Praanon Se Pyare,
Bharat Bhaiya Lakhan Shatrughn Sang,
Bhakto Ko Aate Jaate Milenge,
Jara Chalke Ayodhya Ji Mein Dekhon,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
Jo Hai Raghav Ki Priya Rajdhani,
Ram Raja Jahaan Sita Rani,
Bhakt Bhakti Lutaate Milenge,
Jara Chalke Ayodhya Ji Mein Dekhon,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
Jara Chal Ke Ayodhya Ji Mein Dekho,
Ram Sarayu Nahate Milenge ॥
जरा चल के अयोध्या जी में देखों – भजन (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho – Bhajan) पीडीएफ
यह भक्ति भजन गीत भी देखे
जरा चल के अयोध्या जी में देखों – भजन (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho – Bhajan) वीडियो
आज का हमारा लेख पढ़ने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं। कृपया अपने अनुभव हमसे साझा करने के लिए हमारे facebook group पर जुड़े और हमारे facebook page को like करे। अगर आप इस लेख में कुछ सुधार चाहते है, तो कृपया comment के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।
![नवरात्रि (Navratri) 15 disclaimer](https://poojaaarti.com/wp-content/uploads/2023/09/disclaimer-62.jpeg.webp)
इस पोस्ट में लिखी गयी सारी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है, कृपया इसे विशेषग्य की सलाह न समझे एवं poojaaarti.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और किसी भी आरती, भजन या कथा को करवाने की विधियों के लिए अपने नजदीकी विशेषग्य की राय ले।
![जरा चल के अयोध्या जी में देखों (Jara Chalke Ayodhya Ji Me Dekho) 2 Kishan Izardar](https://poojaaarti.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692610559811.jpg)
किशन इजारदार एक ब्लॉगर है, जिनका ब्लॉग बनाने का उदेश्य यह है कि, poojaaarti.com की website के माध्यम से भक्ति से जुड़े हुए लोगो को एक ही जगह में देवी देवताओ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी वा अन्य भाषा में उपलब्ध करा सके.